होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में ठंड ने पकड़ा जोर, 12 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी 

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में ठंड ने पकड़ा जोर, 12 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी 

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में ठंड ने अब अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, वहीं मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

यहां शीतलहर की चेतावनी

वहीं राजधानी भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर और इंदौर में कोल्ड वेव शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। ठंड और कोहरे का असर यातायात पर भी साफ नजर आ रहा है। कोहरे के कारण 15 से अधिक ट्रेनें रोजाना देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कहां कितना तापमान

तापमान की बात करें तो इंदौर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 5.1 डिग्री, ग्वालियर में 9.8 डिग्री, उज्जैन में 8 डिग्री और जबलपुर में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंदसौर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां पारा 3.7 डिग्री तक गिर गया। शाजापुर में 3.8 डिग्री, राजगढ़ में 4.4 डिग्री, पचमढ़ी और नौगांव में 5.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा उमरिया और मलाजखंड में 5.6 डिग्री, रायसेन में 6.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 6.8 डिग्री, रीवा में 7 डिग्री, मंडला में 8.1 डिग्री, खंडवा और सतना में 8.4 डिग्री, दमोह और बैतूल में 8.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 8.6 डिग्री, खजुराहो, रतलाम और गुना में 9.6 डिग्री तथा दतिया में 9.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ठंड, कोहरा और शीतलहर का असर बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


संबंधित समाचार