होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 30 जुलाई को दिल्ली दौरा, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक चर्चा संभव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 30 जुलाई को दिल्ली दौरा, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक चर्चा संभव

रायपुर:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 30 जुलाई को दिल्ली दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी उनकी मुलाकात संभव मानी जा रही है।

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों को रात्रिभोज पर आमंत्रित करेंगे। वर्तमान में लोकसभा का सत्र चल रहा है, जिसके कारण सभी सांसद दिल्ली में मौजूद हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव पर चर्चा की संभावना:

मुख्यमंत्री साय का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, वे जेपी नड्डा के साथ राज्य में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार, निगम-मंडलों और आयोगों में शेष पदों की नियुक्ति सहित प्रदेश संगठन में बदलाव को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के गठन और संगठनात्मक नियुक्तियों पर भी विचार हो सकता है।

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से भी हो सकती है मुलाकात:

हालांकि मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे की अंतिम रूपरेखा अभी तय नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से भी मुलाकात हो सकती है। इस भेंट में छत्तीसगढ़ के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय और नक्सल समस्या से निपटने के लिए रणनीति पर बात हो सकती है।


संबंधित समाचार