होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मुख्यमंत्री साय की अहम प्रेस वार्ता:  वीबी-जी रामजी जनजागरण अभियान पर को लेकर विस्तार से की बात, कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री साय की अहम प्रेस वार्ता:  वीबी-जी रामजी जनजागरण अभियान पर को लेकर विस्तार से की बात, कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में वीबी-जी रामजी जनजागरण अभियान को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार की योजनाओं और विकसित भारत के विजन पर विस्तार से बात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए कार्यों को गिनाते हुए कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला।

प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता गरीब और किसान: सीएम साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गरीब, किसान और मजदूर वर्ग हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता में रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में देश के हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तक बिजली पहुंचाई, प्रत्येक परिवार का बैंक खाता खुलवाया, हर घर में शौचालय का निर्माण कराया, और जरूरतमंदों को पक्का मकान उपलब्ध कराया।

विकसित भारत के लक्ष्य के लिए वीबी-जी रामजी योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए वीबी-जी रामजी योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी और सात दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

योजना के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस: सीएम

कांग्रेस द्वारा योजना के नाम पर किए जा रहे विरोध पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महात्मा गांधी के विचारों को नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस में हर जगह केवल गांधी परिवार का नाम दिखाई देता है।

गांधीजी के विचारों को कांग्रेस ने नहीं अपनाया

सीएम साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन के अंतिम दौर में कांग्रेस को खत्म करने की बात कही थी, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने उनके इस विचार को भी स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी के अंतिम शब्द “हे राम” उनके जीवन मूल्यों और विचारधारा को दर्शाते हैं।


संबंधित समाचार