होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

विस मानसून सत्र आज से शुरू: सदन में लगेगी सवालों की झड़ी, DAP खाद की कमी सहित कई मुद्दों पर होगा हंगामा... 

विस मानसून सत्र आज से शुरू: सदन में लगेगी सवालों की झड़ी, DAP खाद की कमी सहित कई मुद्दों पर होगा हंगामा... 

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज पहला दिन है. सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। पहले दिन छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और अविभाजित मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन का उल्लेख होगा. जिसके बाद सदन में सवालों की झड़ी लगेगी.जानकारी के मुताबिक इस दौरान  DAP खाद की कमी पर हंगामा मचेगा। वहीं दूसरी पर विपक्ष को जवाब देने की सत्ता पक्ष ने भी तैयारी पूरी कर ली है।

सत्र में लगेगी सवालों की झड़ी:

पांच दिवसीय सत्र के लिए विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक ने भी सरकार से सवालों की झड़ी लगाई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वन मंत्री केदार कश्यप और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे .वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी और वन एवं जलवायु मंत्री केदार कश्यप पत्रों को पटल पर रखेंगे. और फरवरी मार्च 2025 सत्र के प्रश्नों के अपूर्ण उत्तरों के पूर्ण उत्तरों का संकलन पटल पर रखा जाएगा. 

मंत्री करेंगे ध्यान आकर्षित:
  
इसके साथ ही राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की सूचना, सभापति तालिका की भी घोषणा की जाएगी.  इसके अलावा अंबिकापुर विधानसभा में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों में एंबुलेंस के कमी को लेकर विधायक राजेश अग्रवाल स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. वहीं रेडी टू ईट एवं फोर्टीफाइड आटा की आपूर्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत नहीं करने वाले स्व सहायता समूह का चयन कर कार्य दिए जाने की ओर से नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत महिला एवं बाल विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे.  

 विधायक पूछे गए सबसे ज्यादा सवाल:

वहीं इस बार विधानसभा मानसून सत्र में कांग्रेसी और भाजपा के विधायक ने सबसे ज्यादा सवाल पूछे हैं। वहीं षष्ठम विधानसभा का पांचवा सत्र है। इससे पहले हुए चार सत्रों में अधिकतम 196 सवाल पूछा जता था। इनमें से ऐसे छह विधायक हैं  जिन्होंने सबसे अधिक सवाल पूछे हैं। इनमें भावना वोहरा, धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर,भोलाराम साहू और धर्मजीत सिंह के नाम शामिल हैं।

इन्होंने लगाए सबसे ज्यादा सवाल:

अजय चंद्राकर          भाजपा 196
भावना वोहरा            भाजपा 196
धर्मजीत सिंह            भाजपा 196
मोलाराम साहू          भाजपा 196
धरमलाल कौशिक   भाजपा 196
बालेश्वर साहू            भाजपा 195
पुन्जूलाल मोहले       भाजपा 192
अंबिका मरकाम      कांग्रेस 192 
दलेश्वर साहू            कांग्रेस 192


संबंधित समाचार