होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

केरल चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित

केरल चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित

केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए पार्टी ने 47 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। यह सूची दिल्ली में हुई बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा

पार्टी ने कई प्रमुख नेताओं को अहम सीटों से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को तिरुवनंतपुरम की चर्चित नेमोम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन को कझाकूटम विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को फिर से मंजेश्वर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है, जहां पिछले चुनाव में वे बहुत कम अंतर से हार गए थे।

महिला और नए चेहरों को भी मिली जगह

बीजेपी ने इस सूची में कुछ नए और चर्चित चेहरों को भी शामिल किया है। पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल को त्रिशूर से उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं केरल की पहली महिला डीजीपी रह चुकी आर. श्रीलेखा को वट्टीयूरकावु सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा नव्या हरिदास को कोझिकोड नॉर्थ और शोभा सुरेंद्रन को पलक्कड़ से चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है।

 

 


संबंधित समाचार