होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Iran War: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए ईरान की नौसेना से करनी होगी बात, युद्ध के बीच तेहरान का बड़ा बयान...

Iran War: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए ईरान की नौसेना से करनी होगी बात, युद्ध के बीच तेहरान का बड़ा बयान...

Iran War: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों को पहले ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बैठाना होगा। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है, क्योंकि दुनिया के बड़े हिस्से की तेल आपूर्ति इसी मार्ग से होती है।

जहाजों को नौसेना से करनी होगी बातचीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ समन्वय करना जरूरी होगा। प्रवक्ता ने कहा कि तेल और गैस ले जाने वाले जहाज भी तभी इस रास्ते से गुजर पाएंगे जब वे ईरान की नौसेना के साथ संपर्क में रहेंगे। यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत समेत कई देश अपने तेल टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर ईरान से बातचीत कर रहे हैं।

हमला करने वाले देशों को नहीं मिलेगी अनुमति

ईरान के उप विदेश मंत्री ने भी संकेत दिया है कि जो देश ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में शामिल रहे हैं, उन्हें होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवागमन का लाभ नहीं मिलेगा। उनका कहना है कि कुछ देशों ने सुरक्षित आवाजाही को लेकर ईरान से संपर्क किया है और उनके साथ सहयोग किया जा रहा है, लेकिन आक्रमण में शामिल देशों को यह सुविधा नहीं दी जाएगी।

होर्मुज स्ट्रेट बंद रखने का संकेत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने भी अमेरिका और इजरायल के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि ईरान अपनी लड़ाई जारी रखेगा और दबाव बनाने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखने का विकल्प भी इस्तेमाल कर सकता है। यह बयान उस समय आया है जब अमेरिका लगातार यह दावा कर रहा है कि ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर हो चुकी है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने और तेल सप्लाई प्रभावित होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है WTI क्रूड करीब 95 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा हैएलएनजी की कीमतों में भी तेज उछाल दर्ज किया गया है ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि तनाव जारी रहा तो कच्चे तेल की कीमतें 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं।

क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में से एक है। दुनिया के लगभग 20% कच्चे तेल का परिवहन इसी मार्ग से होता है मध्य-पूर्व से एशिया, यूरोप और अमेरिका तक तेल सप्लाई का मुख्य रास्ता इस मार्ग पर तनाव का सीधा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ता है ऐसे में ईरान के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय बाजार और वैश्विक राजनीति दोनों में चिंता बढ़ा दी है।


संबंधित समाचार