होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बिग बॉस के घर में नजर आएंगे 18 नए चेहरे: अमाल मलिक, गौरव खन्ना बने सरप्राइज कंटेस्टेंट...

बिग बॉस के घर में नजर आएंगे 18 नए चेहरे: अमाल मलिक, गौरव खन्ना बने सरप्राइज कंटेस्टेंट...

Bigg Boss 19 Contestants List: कलर्स पर प्रसारित होने वाली फेमस रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 आज से टेलीकास्ट होने वाला है. Bigg Boss 19 का पहला एपिसोड सलमान खान 24 अगस्त 2025 को लेकर आ रहे हैं। वहीं दर्शकों के बीच काफी  इस शो को लेकर उत्सुकता देखने को मिली है, ऐसे में पहले के मुकाबले इस बार का सीजन भी ग्लैमरस और ज्यादा दमदार होने वाला है, क्योंकि इसमें टीवी, सोशल मीडिया, यूट्यूब और फिल्म की दुनिया से जुड़े कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे। इस बार अनुपमा फेम अनुज यानी गौरव खन्ना सहित लगभग 18 बड़े सितारें एक साथ बिग बॉस 19 के घर में कैद होंगे। आइए जानें है कौन ये 18 सितारें है।
 
गौरव खन्ना

स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर टीवी शो 'अनुपमा' के फेम अनुज कपाड़िया यानी गौरव खन्ना भी बिग बॉस के घर में महीनों के लिए कैद होने वाले हैं। बता दें, गौरव खन्ना 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' के विजेता रह चुके हैं। इससे पहले वह 'अनुपमा' शो और एक्टर मार्केटिंग में काम करते थे।

धीरज धूपर
 
मॉडल और टीवी एक्टर 'कुंडली भाग्य' और  'ससुराल सिमर का' से धीरज धूपर पॉपुलर हुए। उन्होंने एक्ट्रेस विनी अरोड़ा से शादी की है।
 

बसीर अली

ZeeTV में प्रसारित टेलीविजन शो 'कुंडली भाग्य' के एक्टर  शोर्य यानी बसीर अली की  एंट्री भी Bigg Boss 19 के घर में कंफर्म हो गई है। बसीर अली एक अभिनेता, टीवी हस्ती और मॉडल  हैं। यह  Roadies Rising के रनर-अप और MTV Splitsvilla 10 के विनर रह चुके हैं। अब देखन यह होगा कि बसीर अली  बिग बॉस के घर में क्या नया कारनाम करने वाले हैं।

अशनूर कौर

अशनूर कौर एक टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। एक्ट्रेस ने महज 5 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू की थी। यह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'पटियाला बेब्स', मनमर्जियां सहित कई, टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं, इसके अलावा साथ निभाना साथियां, और झांसी की रानी में चाइल्ड एक्टर काम किया है।

कुनीका सदानंद

वरिष्ठ अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता है। इन्होंने 1988 में 'कब्रस्तान' फिल्म से करियर की शुरुआत की और 'बीटा' और 'गुमराह' जैसी फिल्मों में काम किया है।

अमाल मलिक

अमाल मलिक संगीतकार और गायक है। 'जय हो', 'एमएस धोनी' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों में म्यूजिक दिया है। अरमान मलिक के बड़े भाई हैं।

अवेज़ दरबार

अवेज़ दरबार डांसर, कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया स्टार है। यह मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं। इनको टिकटॉक और इंस्टाग्राम से फेम मिली है।

अमाल मलिक

अमाल मलिक संगीतकार और गायक है। 'जय हो', 'एमएस धोनी' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों में म्यूजिक दिया है। अरमान मलिक के बड़े भाई हैं।

ज़ीशान क़ादरी

ज़ीशान क़ादरी एक लेखक, एक्टर और डायरेक्टर है। यह 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लेखक और एक्टर (Definite) रहे।साथ ही, 'मेरठिया गैंगस्टर्स' जैसी फिल्में डायरेक्ट की।
 
अभिषेक बजाज

यह एक टीवी और फिल्म एक्टर है, जिन्हें 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', 'चंडीगढ़ करे आशिकी' जैसी फिल्मों में देखा गया है।

वहबिज़ दोराबजी

टीवी एक्ट्रेस, 'प्यार की ये एक कहानी' और 'सारस्वतीचंद्र' में काम किया। एक्टर विवियन डिसेना की एक्स-वाइफ हैं।

तान्या मित्तल

मॉडल, इंफ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर है। 'Miss Asia Tourism Universe 2018' रही हैं। TEDx स्पीकर और cleft awareness की सपोर्टर हैं।

नीलम गिरी

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस और डांसर। 'बाबुल' फिल्म से डेब्यू किया। 'धक-धक गर्ल' के नाम से मशहूर हैं।

माइक टायसन (संभावित वाइल्ड कार्ड)

दुनिया के दिग्गज बॉक्सर है, जिन्हें पहले 'मुझसे शादी करोगी' फिल्म में देखा जा चुका हैं। बिग बॉस 19 के घर में इस बार इनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती हैं।
 

नगमा मिराजकर

नगमा मिराजकर कई बड़े ब्रांड्स जैसे Amazon और Maybelline के साथ काम कर चुकी हैं। वह डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और एक सोशल मिडिया इंफ्लुएंसर है, इसके अलावा उसने लंदन के फैशन वीक में रैंप वॉक किया है।

शहबाज़ बडेशा 

यह एक सिंगर, फिटनेस व ट्रैवल कंटेंट बनने के साथ एक्टर भी हैं। ये शहनाज़ गिल के भाई है जो 'Bigg Boss 13' की कंटेस्टेंट रह चुकीं हैं।  

मृदुल तिवारी

The MriDul' चैनल से फेमस हुए मृदुल तिवारी एक कॉमेडियन और यूट्यूबर। इसके सोशल मिडिया में अरबों व्यूज़ और करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं।

पायल धरे

पायल यूट्यूब पर गेम स्ट्रीम करती हैं और वह भारत की टॉप फीमेल गेमर भी हैं। उन्होंने  'Mobile Streamer of the Year 2024' अवॉर्ड जीता भी जीता है।

 


संबंधित समाचार