होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal AIIMS : भोपाल एम्स की डॉक्टर रश्मि वर्मा का 23 दिन बाद निधन

Bhopal AIIMS : भोपाल एम्स की डॉक्टर रश्मि वर्मा का 23 दिन बाद निधन

Bhopal AIIMS : राजधानी भोपाल एम्स की डॉक्टर रश्मि वर्मा का इलाज के दौरान 23 दिन बाद निधन हो गया। सोमवार सुबह उन्होंने आईसीयू में अंतिम सांस ली। डॉक्टर रश्मि लंबे समय से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

जानकारी के अनुसार एनेस्थीसिया की हाई डोज के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इस दौरान दिल रुकने की स्थिति बनी, जिससे मस्तिष्क को गंभीर नुकसान पहुंचा और ब्रेन डैमेज हो गया। इसके बाद से ही डॉक्टर रश्मि की हालत लगातार नाजुक बनी रही।

डॉक्टरों की टीम कर रही थी इलाज 

एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही थी और तमाम चिकित्सकीय प्रयास किए गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सोमवार सुबह आईसीयू में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन के बाद डॉक्टर रश्मि वर्मा का शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

इस दुखद घटना से एम्स भोपाल के चिकित्सा समुदाय में शोक की लहर फैल गई है। अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। सहकर्मियों का कहना है कि डॉक्टर रश्मि न सिर्फ एक कुशल चिकित्सक थीं, बल्कि मरीजों के प्रति समर्पित और संवेदनशील इंसान भी थीं। उनके असामयिक निधन से चिकित्सा जगत को बड़ा झटका लगा है।


संबंधित समाचार