होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बाल संप्रेषण गृह चौकीदार हत्याकांड: 4 में से 3 आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

बाल संप्रेषण गृह चौकीदार हत्याकांड: 4 में से 3 आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह में चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चार आरोपियों में से तीन को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

प्रयागराज, पटना और बेंगलुरु से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों में फरार हो गए थे। जांच के दौरान सबसे पहले एक आरोपी दिनेश राठिया को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर दो अन्य आरोपियों को पटना और बेंगलुरु से भी पकड़ लिया। अब चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

मारपीट के बाद की गई थी चौकीदार की हत्या

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे के साथ मारपीट की। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए और गला दबाने के साथ मुंह में गमछा ठूंस दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

घटना के समय सभी आरोपी थे बालिग

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपने पुराने अपराध किशोर अवस्था में किए थे, लेकिन इस हत्याकांड के समय वे सभी वयस्क हो चुके थे। इसी कारण उन्हें बाल संप्रेषण गृह की 'प्ले सेफ सेफ्टी यूनिट' में रखा गया था।

चौथे आरोपी की तलाश जारी

मामले में फरार चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें विभिन्न राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।


संबंधित समाचार