होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

श्रीदेवी की प्रॉपर्टी हड़पने की कोशिश:  बोनी कपूर ने कानून से मांगी मदद

श्रीदेवी की प्रॉपर्टी हड़पने की कोशिश:  बोनी कपूर ने कानून से मांगी मदद

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी संपत्ति को लेकर नया विवाद सामने आया है। उनके पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने दावा किया है कि चेन्नई स्थित फार्महाउस प्रॉपर्टी पर कुछ लोग गलत तरीके से मालिकाना हक जताने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले को लेकर बोनी कपूर ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

क्या है प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद?

बोनी कपूर के अनुसार, श्रीदेवी ने 19 अप्रैल 1988 को एम.सी. संबंद मुदलियार से चेन्नई की ईस्ट कोस्ट रोड (ECR) पर स्थित यह जमीन खरीदी थी। यह जमीन 1960 में मुदलियार परिवार में आपसी समझौते के तहत बंटी गई थी और उसी के आधार पर श्रीदेवी ने यह संपत्ति वैध तरीके से खरीदी थी। अब एक महिला और उसके दो बेटे दावा कर रहे हैं कि यह जमीन उनकी है। महिला का कहना है कि उसने 1975 में मुदलियार के बेटे से शादी की थी और वह उनकी दूसरी पत्नी है। इसी आधार पर वह और उसके बेटे खुद को इस संपत्ति का वारिस बता रहे हैं।

बोनी कपूर ने उठाए सवाल

बोनी कपूर ने कोर्ट में यह भी बताया कि महिला द्वारा शादी का दावा झूठा हो सकता है, क्योंकि जिस व्यक्ति से उसने विवाह की बात कही है, उसकी पहली पत्नी 1999 तक जीवित थी। ऐसे में दूसरी शादी कानूनी रूप से अमान्य मानी जाएगी। इसके अलावा बोनी कपूर ने तहसीलदार पर सवाल उठाया, जिन्होंने महिला और उसके बेटों को विरासत प्रमाण पत्र जारी कर दिया। बोनी ने कोर्ट से अनुरोध किया कि इन प्रमाण पत्रों को रद्द किया जाए ताकि भविष्य में संपत्ति पर अवैध कब्जे को रोका जा सके।

कोर्ट का आदेश

मद्रास हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए तहसीलदार को आदेश दिया है कि वह पूरे मामले की समीक्षा कर चार हफ्ते में जवाब दाखिल करें।


संबंधित समाचार