होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

V D Sharma : पन्ना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वी डी शर्मा ने कांग्रेस पर कसा तंज 

V D Sharma : पन्ना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वी डी शर्मा ने कांग्रेस पर कसा तंज 

पन्ना।पन्ना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वी डी शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कई बड़ी बाते कही है।  इसके साथ ही पीएम की तारीफों में पुल भी बांधे। वी डी शर्मा ने कहा - कांग्रेस नेता और गांधी परिवार के करीबी सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत टैक्स लगाने की पैरवी करते हुए कांग्रेस के असली मंसूबे उजागर किये हैं। शर्म की बात है कि कांग्रेस जनता और देश की संपत्ति को लूटना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है।

देश के बहुसंख्यकों की संपत्ति को जब्त कर अल्पसंख्यकों को वितरित करने की कांग्रेस की ओछी सोच देश की एकता और अखण्डता के लिए खतरनाक है। कांग्रेस के लिए केवल अल्पसंख्यक ही प्राथमिक है लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए देश का हर वर्ग प्राथमिक है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की बात कर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर देशहित में काम कर रहे हैं। इसके उलट इटेलियन कांग्रेस भारत में अमेरिकन टैक्स लागू करने की जनता और देश विरोधी बात कर रही है। देश को लूटने वाले अंग्रेज भले ही भारत छोड़कर चले गये लेकिन कांग्रेस ने उनकी तुष्टिकरण की नीतियों को अपनाकर देश में विभाजन करने की भरसक कोशिश की है। जनता को लड़वाना और अपने स्वार्थ सिद्ध करना ही कांग्रेस की एकमात्र नीति है।

चुनाव में अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने वाले कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को कल सर्वोच्च न्यायालय ने आइना दिखाया है। कांग्रेस द्वारा अपने स्वार्थ के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर भी अनर्गल आरोप लगाना और देश की जनता का हक लूटना दुर्भाग्यजनक है। 
'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ जनकल्याण और विकसित भारत का निर्माण मोदी की गारंटी है।

इसी तरह से कांग्रेस के देश और जनता विरोधी मंसूबों को पूरा नहीं करना भी मोदी की पक्की गारंटी है। देश की जनता कांग्रेस की असली सच्चाई अच्छी तरह से समझती है। चुनाव में अपनी हार के डर से हताश कांग्रेस आदतन तुष्टिकरण की नीति पर चल रही है। जनता इनके वोटबैंक हासिल करने के मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी।


संबंधित समाचार