
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 40 वा बर्थडे माना रहे है। एक्टर के इस खास दिन पर फैंस से लेकर सेलेब्स उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे है। तो वही बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर अर्जुन कपूर को बधाई दी। एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। तो वही फैंस अब दोनों के एक बार फिर साथ होने का कयास लगा रहे है।
मलाइका ने लिखा - हैप्पी बर्थडे अर्जुन
बता दें कि अर्जुन के जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। जिसमे उन्होंने अर्जुन की एक मजेदार क्लिप शेयर की, जिसमें एक्टर मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं। साथ में उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अर्जुन। तो वही एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अर्जुन के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो अर्जुन, आने वाला साल शानदार रहे।
अर्जुन कपूर निक नाम वायरल
इसके साथ ही फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पर '2 स्टेट्स' अभिनेता को उनके जन्मदिन पर हार्दिक संदेश के साथ शुभकामनाएं दीं। अर्जुन की एक तस्वीर शेयर करते हुए केजेओ ने उन्हें "किसी भी कमरे में सबसे मजेदार आदमी" कहा। उन्होंने लिखा, "किसी भी कमरे में सबसे मजेदार आदमी!!! यारों का यार और दिल में बहुत सारा प्यार! हैप्पी बर्थडे फुबू!! @arjunkapoor का दशक सबसे बेहतरीन हो।" भूमि पेडनेकर ने भी मेरे हसबैंड की बीवी में अपने सह-कलाकार अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे @arjunkapoor आप सबसे अच्छे हैं।"
इन शानदार फिल्मों में एक्टर ने किया काम
अर्जुन कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म इश्कजादे से की थी। इसके बाद उन्होंने गुंडे, 2 स्टेट्स, हाफ गर्लफ्रेंड और की एंड का जैसी फिल्मों में काम किया, जिनमें से कुछ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन साल 2016 के बाद उनका करियर ढलान पर आ गया। पिछले 8 सालों में उन्होंने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है।
मलाइका से पहले इन हसीनाओं को अर्जुन ने किया डेट
अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर बता दे की एक्टर ने मलाइका अरोड़ा से पहले सलमान खान की बहन अर्पिता को डेट किया था। वो भी महज 18 की उम्र में, हालांकि दोनों ज्यादा समय तक साथ नहीं रहे। इसके बाद अर्जुन का नाम सोनाक्षी सिन्हा से भी जोड़ा गया।