होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ujjain news : महाकाल के दर में पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर,अभिनेत्री शुभांगी दत्त और गायक निंजा, लिया आशीर्वाद

ujjain news : महाकाल के दर में पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर,अभिनेत्री शुभांगी दत्त और गायक निंजा, लिया आशीर्वाद

उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आज बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, अभिनेत्री शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला ( निंजा’ ) उज्जैन पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सभी लोग पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबे हुए नजर और नंदी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। 

नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान

बता दें कि सभी लोग मंगलवार सुबह ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर कर बाबा का ध्यान लगाया। इस दौरान मंदिर समिति ने सभी का स्वागत एवं सम्मान किया। अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री शुभांगी दत्त जहां भोग आरती में शामिल हुए, तो वही ‘निंजा’ के नाम से मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता अमित भल्ला ने भस्म आरती में शामिल होकर महाकाल का आशीर्वाद लिया। 

मंदिर में आकर बहुत सुखद अनुभूति हुई-  अनुपम खेर

इधर, दर्शन के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए एक्टर अनुपम खेर ने कहा कि मंदिर में आकर बहुत सुखद अनुभूति हुई। मंदिर समिति अच्छा कार्य कर रही है और बाबा महाकाल के दरबार में आत्मा शुद्ध हो जाती है। तो वही अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने कहा कि वह पहली बार महाकाल मंदिर आई हैं और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेना चाहती थीं। 

भगवान का आशीर्वाद मिल गया- अमित भल्ला

तो वही निंजा’ ने भस्म आरती के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि महाकाल की नगरी में जो ऊर्जा मिलती है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि बाबा के दर्शन करने के बाद उन्हें ऐसा लगा जैसे उन्हें खुद भगवान का आशीर्वाद मिल गया हो। सभी लोग मंदिर म करीब एक से दो घंटे रहे। इसके बाद रवाना हो गए। 


संबंधित समाचार