होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SATNA NEWS : बड़ी खबर ! 11 साल के बच्चे की पडोसी ने गला रेत की हत्या, नीले ड्रम में छिपाया शव, आरोपी की तलाश शुरू

SATNA NEWS : बड़ी खबर ! 11 साल के बच्चे की पडोसी ने गला रेत की हत्या, नीले ड्रम में छिपाया शव, आरोपी की तलाश शुरू

सतना : सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी से सोमवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 11 साल के बच्चे की पड़ोसी ने बेरहमी से गाला रेत कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने घटना को छुपाने के लिए शव को नीले कलर के ड्रम में छुपा दिया। जिसका खुलासा पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद की। 

आरोपी और मृतक बच्चे के पिता के बीच पुरानी रंजिश

दरअसल, 11 साल का शिवराज रजक वारदात के समय घर में अकेला था। जिसका फ़ायद उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक बच्चे के पिता के बीच पुरानी रंजिश और आपसी विवाद लंबे समय से चल रहा था। इसी के चलते आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना से क्षेत्र में जहां बहशत फैल गई है। वही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है । 

आरोपी मथुरा रजक प्रेस की दुकान संचालित करता है

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 45 साल का आरोपी मथुरा रजक प्रेस की दुकान संचालित करता है और उसने घटना को सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्चा शिवराज घर पर अकेला था। मां आशा रजक काम पर गई थीं, बड़ी बहन कॉलेज और भाई मजदूरी के लिए बाहर गया था। इसी दौरान आरोपी घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का किया दावा

काम के बाद जब मां घर लौटी तो बेटे को गायब देखा। जिसके बाद मां ने सब जगह बच्चे को ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बच्चे के ही घर की तलाशी ली, तब बच्चे का शव ड्रम में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
 

 


संबंधित समाचार