Dewas News: वार्ड की समस्याओं पर हमेशा अनोखे ढंग से प्रदर्शन कर सुर्खियों में रहने वाले पार्षद पति/प्रतिनिधि ने इस बार सिवरेज समस्या और गन्दे पानी को लेकर मोर्चा खोल दिया है। पार्षद पति रूपेश वर्मा इस बार अनोखा प्रदर्शन करते हुए सिवरेज चैंबर में उतरे दिखाई दिए। मौके पर पहुंचे पार्षद ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और कमिश्नर की कार्यशैली पर भी असंतोष जाहिर किया।
बताया जा रहा है कि शहर के कई वार्डों में सीवर लाइनें बार-बार चोक हो रही हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि इस समस्या का कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं निकाला गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सीवर का गंदा पानी जमीन में रिसकर पेयजल पाइपलाइन को भी प्रभावित कर रहा है। शहर के कई इलाकों से दूषित पानी की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
नगर निगम की ओर से अब तक ठोस और स्थायी समाधान नहीं मिल पाने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चेम्बर में उतरे पार्षद पति निगम आयुक्त को कोसते नजर आए।