होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ujjain news : गर्मियों का मजा लेना किशोरों को पड़ा भारी, डूबने से 2 की मौत, 7 सुरक्षित

ujjain news : गर्मियों का मजा लेना किशोरों को पड़ा भारी, डूबने से 2 की मौत, 7 सुरक्षित

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां नहाने के दौरान दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई, जबकि 7 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा हैं कि सभी लोग सोमवार शाम ग्राम करोंदिया की एक खदान में नहाने के लिए गए थे। जहां गहराई में सामने के चलते दो की मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस शवों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। 

कोचिंग जाने का बहाना किया था किशोरों ने 

बताया जा रहा है कि सभी नाबालिग बच्चे कोचिंग जाने का बहाना करके खदान में नहाने गए थे। इस दौरान अनस खान (16) और शुभम जाटवा (17) गहराई में चले गए। जिन्हे बचाने के लिए अन्य ने भी पानी में छलांग लगा दी। ऐसे में आस पास के लोगों ने किसी तरह 7 को बचा लिया। लेकिन अन्य दो गहराई में समां गए। इसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने एसडीईआरएफ और होमगार्ड के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। तब जाकर रात करीब 9 बजे एक बच्चे का शव मिला, जबकि अन्य युवक के शव को ढूंढने का प्रयास जारी है। 

अनस खान (16) और शुभम जाटवा (17) की हुई मौत 

इस दुखद हादसे में किशनपुरा निवासी अनस खान (16) और शुभम जाटवा (17) की मौत हो गई। जबकि उज्जवल सोलंकी गणेशपुरा मक्सीरोड़, वरूण रायकवार, आकाश मरमट,आलेख चौहान पांड्याखेड़ी, पूरब साहू पंवासा, आयुष गोमे और विनय सेंगर निवासी कंचनपुरा निवासी सुरक्षित है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 
 


संबंधित समाचार