होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SHAHDOL NEWS : छत्तीसगढ़ की 3 महिलाओं की MP में मौत, अयोध्या दर्शन कर लौट रहे सभी श्रद्धालु, जांच में जुटी पुलिस

SHAHDOL NEWS : छत्तीसगढ़ की 3 महिलाओं की MP में मौत, अयोध्या दर्शन कर लौट रहे सभी श्रद्धालु, जांच में जुटी पुलिस

शहडोल : मध्यप्रदेश में सड़क हादसे बेलगाम होते जा रहे है। आये दिन हो रहे हादसे में लोगों को बेवजह जान गवानी पड़ रही है। इसी कड़ी में भीषण सड़क हादसे की खबर शहडोल से सामने आई है। जहां तेज रफ़्तार वाहन के अनियंत्रित होने से छत्तीसगढ़ की 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है ये हादसा सोमवार सुबह 4:40 बजे हुआ। 

अयोध्या दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु

यह पूरा मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा की है। जहां छत्तीसगढ़ के निवासी अयोध्या दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान चार पहिया वाहन तूफ़ान क्रमांक सीजी 10 बीपी 8657 सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। जिसकी वजह से हादसे में 3 की मौत हो गई, जबकि 4 घायल है। जिन्हे सिविल अस्पताल ब्यौहारी के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया। 

तूफान वाहन में कुल 20 लोग  थे सवार

इधर, एक्सीडेंट की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार इस हादसे में गायत्री कवर 55, मालती पटेल 50 एवं इंदिरा बाई की मौत हो गई। बताया जाता है कि तूफान वाहन में कुल 20 लोग सवार थे। वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। 
 


संबंधित समाचार