होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

HATA NEWS : हटा में कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से 11 लोग हुए बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

HATA NEWS : हटा में कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से 11 लोग हुए बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

हटा : मध्य प्रदेश के हटा में कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से 11 लोग बीमार हो गए। सभी लोग ने कल देर रात खाने में कोदो की रोटी और चने की भाजी खाई थी। जिसके बाद सभी की एक एक कर तबियत बिगड़ने लगी और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। मामला पटेरा थाना क्षेत्र के बेलखेड़ी गांव का है। 

 फूड प्वाइजनिंग की आशंका

दरअसल, बेलखेड़ी गांव में दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों की कुदई आटा और चने की भाजी खाने के बाद तबियत बिगड़ गई। सभी को उल्टी और चक्कर होने लगे। जिसके बाद पड़ोसी उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने  फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि की। 

मामला पटेरा थाना क्षेत्र के बेलखेड़ी गांव का

वही मामले को लेकर ड्यूटी डॉक्टर डॉ प्रहलाद पटेल ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के चलते 11 लोग बीमार हो गए है। जिनमे 4 बच्चे, महिलाएं और पुरूष शामिल हैं। सभी का उपचार जारी है और सभी को निगरानी में रखा गया है। फ़िलहाल सभी की हालत ठीक बनी हुई है। 
 


संबंधित समाचार