होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Zeenat Aman : जीनत अमान ने लिव इन रिलेशनशिप को बताया जरुरी, जानिए क्या है इसकी वजह 

Zeenat Aman : जीनत अमान ने लिव इन रिलेशनशिप को बताया जरुरी, जानिए क्या है इसकी वजह 

दिल्ली।  जीनत अमान भारतीय सिनेमा की एक लिजेंड्री एक्ट्रेस में शुमार है। 'सत्यम शिवम् सुंदरम' , 'डॉन' जैसी  हिट फिल्मों में काम कर चुकी जीनत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इन दिनों एक्ट्रेस का एक पोस्ट इंटरनेट पर काफी पढ़ा जा रहा है। इस पोस्ट में जीनत ने  रिलेशनशिप के बारे कई बड़ी बातें कही है। 

जीनत अमान की रिलेशनशिप एडवाइस 

लेजेंड्री एक्ट्रेस जीनत अमान इन दिनों अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कभी फिल्मों की पुरानी यादों को ताजा करती हैं, तो कभी अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस के दिलों को घायल कर देती हैं।बीते मंगलवार को अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमे उन्होंने रिलेशनशिप पर अपनी राइ लोगों के सामने रखी। उन्होंने इस पोस्ट के साथ एक कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने एक फैन का जवाब देते हुए बताया कि शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहना क्यों जरूरी है। जीनत अमान ने लिखा, "आप में से किसी एक ने मुझसे रिलेशनशिप एडवाइस मांगी थी। ये मेरे निजी विचार हैं, जिन्हें मैंने पहले कभी शेयर नहीं किया है।'

उन्होंने लिखा ,'अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो मैं यही सलाह दूंगी की आपको शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहिए। मैंने अपने दोनों बेटों को भी लिव इन में रहने की सलाह दी थी। मुझे ये लॉजिकल लगता है कि आप परिवार या गवर्मेंट को अपनी शादी में इन्वोल्व करें, उससे पहले आपको अपने रिश्ते की फाइनल परीक्षा लेना जरूरी है।'

आगे उन्होंने लिखा कि, "बहुत आसान होता है कि कुछ घंटों तक खुद का बेस्ट वर्जन बनना, लेकिन क्या आप बाथरूम शेयर कर सक्ते हैं? क्या वह आपका खराब मूड झेल सकता है? इस बात पर क्या आप सहमत हो सकते हैं कि हर रात को खाने में क्या खाना है? क्या रोज आपका रोमांस बना रह सकता है? आपको दो लोगों की अलग-अलग चीजों को लेकर करीबी से उस पर काम करना पड़ता है। मुझे लगता है, इससे आपको ये समझ आता है कि आप एक-दूसरे के योग्य हैं या नहीं। मुझे पता है कि इंडियन सोसाइटी लिव इन रिलेशनशिप को लेकर थोड़ी टाइट है, लेकिन मैं फिर वही कहूंगी कि समाज कई चीजों को स्वीकार नहीं करता है, लोग क्या कहेंगे यही चलता है।''


 


संबंधित समाचार