होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Anuppur news : दुखद हादसा ! बिजली का तार चोरी करने आए युवक को लगा बिजली का झटका, मौके पर हुई मौत

Anuppur news : दुखद हादसा ! बिजली का तार चोरी करने आए युवक को लगा बिजली का झटका, मौके पर हुई मौत

अनूपपुर : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित सरस्वती स्कूल के पीछे देर रात एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक बिजली के तार चोरी करने के प्रयास कर रहा था। तभी उसको जोर का झटका लगा और उसकी मौके पर मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतराम सिंह के रूप में हुई 

पुलिस ने मृतक की पहचान संतराम सिंह गोंड (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वार्ड क्रमांक-4 के निवासी थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक सोमवार देर रात बिजली के तार चोरी करने की नीयत से बिजली के खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही  मौत हो गई है।

पोल से कटे हुए तार मिले

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे कि कार्रवाई जारी है। घटनास्थल पर पुलिस को पोल से कटे हुए तार मिले है, जिसको देखकर चोरी की आशंका जताई जा रही है।
 


संबंधित समाचार