होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS : जबलपुर में दर्दनाक हादसा ! जर्जर शासकीय स्कूल की इमारत ढहने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

JABALPUR NEWS : जबलपुर में दर्दनाक हादसा ! जर्जर शासकीय स्कूल की इमारत ढहने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक हादसे का शिकार होने के चलते एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर सोमवार को शासकीय प्राथमिक शाला के एक पुराने और जर्जर भवन को तोडऩे का काम कर रहे थे। तभी बिल्डिंग की छत भरभरा कर गिर गई और मलबे में दबने से एक की जान चली गई। 

पुराने और जर्जर भवन को तोडऩे के दौरा हुआ हादसा

हादसा पाटन थाना अंतर्गत कनतोरा शासकीय स्कूल का है। जिसकी जानकारी मिलते ही आस पास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायलों को तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। 

हादसे में इसकी गई जान

पुलिस ने मृतक की पहचान मनोज उर्फ बाबू प्रजापति पिता स्व. हल्के लाल प्रजापति (45) निवासी नूनसर पाटन के रूप में की है। जबकि दूसरा मजदूर पवन रैकवार पिता स्वर्गीय मलखान रैकवार (30) निवासी ग्राम कनतोरा घायल है। जिसका इलाज जारी है। 

जांच शुरू

इस हादसे ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
 


संबंधित समाचार