होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : इंतजार खत्म ! 5वीं-8वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट आज होगे जारी, 2.50 लाख विद्यार्थियों की किस्मत का होगा फैसला

MP NEWS : इंतजार खत्म ! 5वीं-8वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट आज होगे जारी, 2.50 लाख विद्यार्थियों की किस्मत का होगा फैसला

MP Board 5th 8th Result 2026: भोपाल : मध्यप्रदेश के 5वीं और 8वीं कक्षा के उन लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है, जिन्होंने पुनः परीक्षा (Re-exam) दी थी। राज्य शिक्षा केंद्र आज दोपहर 2 बजे अपने ऑफिशियल पोर्टल पर रिजल्ट घोषित करने जा रहे है। जिनका इंतजार लाखों स्टूडेंट्स बेसब्री से कर रहे है। 

परीक्षाएं 16 जून से 23 जून 2026 के बीच हुई थी

स्टूडेंट्स परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर देख सकते है। इस वर्ष कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा में करीब 2.50 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें कक्षा 5वीं के री-एग्जाम में 1.17 लाख छात्र शामिल हुए, जबकि कक्षा 8वीं की पुनः परीक्षा में 1.32 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 

इस दिन हुई थी परीक्षा

कक्षा 5वीं एवं 8वीं री-एग्जाम परीक्षा का आयोजन 16 जून से 23 जून 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा में भाग लेने के लिए लाखों छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। जो छात्र री-एग्जाम परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। वे छात्र अगली कक्षा में दाखिला ले सकेंगे।

ऐसे चेक करें नतीजे 

1. सबसे पहले आधिकारिक RSKMP रिजल्ट पोर्टल पर जाएं.
2. इसके बाद 5वीं और 8वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
3. अब अपनी समग्र आईडी या रोल नंबर दर्ज करें.
4. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा भरें.
5. अब डिटेल सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
6. आप भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें या डाउनलोड करके सेव कर लें.

 


संबंधित समाचार