होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UMARIYA NEWS : MP में भारी बारिश का दौर जारी, जोहिला डेम के खोले गए दो गेट, प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

UMARIYA NEWS : MP में भारी बारिश का दौर जारी, जोहिला डेम के खोले गए दो गेट, प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

उमरिया। मध्य प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के चलते प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले जहां उफान पर है। तो वही उमरिया में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने जोहिला डेम के दो गेट को खोल दिए है। जिससे बड़ी मात्र में पानी छोड़ा जा रहा है। 

जोहिला डेम संजय गांधी ताप विद्युत गृह के समीप स्थित 

बता दें कि गेट को फ़िलहाल दो-दो मीटर तक खोला गया है। ताकि जलस्तर को नियंत्रित किया जा सके। मानसून में पहली बार गेट खोले गए है। ऐसे में डेम का मनमोहक दृश्य देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है। जोहिला डेम संजय गांधी ताप विद्युत गृह के समीप स्थित है।

प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील

वही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने डेम के निचले हिस्से में बसे गांवों के लोगों और नदी-तटों पर जाने वालों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करने तथा डेम से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

पुलिस बल किए गए तैनात

प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत बांध क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस बल और बांध कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके और कोई भी व्यक्ति खतरे वाले क्षेत्र में प्रवेश न करे। 


संबंधित समाचार