होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान ! छतरपुर पुलिस पहुंची गांव-गांव,वार्ड-वार्ड, साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय

CHHATARPUR NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान ! छतरपुर पुलिस पहुंची गांव-गांव,वार्ड-वार्ड, साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय

छतरपुर : मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत छतरपुर जिले में पुलिस की टीमें गांव-गांव और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक कर रही हैं।

अपराधों से बचाव के बताएं तरीके

इसी क्रम में छतरपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने पठापुर रोड क्षेत्र में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआई कुलदीप सिंह जादौन, एसआई उमा परिहार ने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए और सतर्कता बरतने की अपील की। इस दौरान मौके पर एएसआई गिरजेश राजा बुंदेला, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह एवं आरक्षक घनश्याम कुशवाहा भी मौके पर भी मौके पर मौजूद रहे। 

अनजान व्यक्ति से जानकारी न करें शेयर 

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता नंबर, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, ओटीपी, सीवीवी, पासवर्ड या अन्य व्यक्तिगत वित्तीय जानकारी साझा न करें। साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग, फर्जी लिंक, क्यूआर कोड और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी।

साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी

कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने साइबर अपराध होने की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। बता दें कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को जागरूक कर साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है।


संबंधित समाचार