जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र स्थित सालीवाड़ा गांव में एक युवक की बुधवार देर रात चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले लेजाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया। घटना के चलते परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए है।
समय पर नहीं मिला इलाज
दरअसल, 30 वर्षीय नमामि पटेल बुधवार देर रात खाना खा कर घर के बाहर चबूतरे पर बैठा हुआ था। तभी आरोपी घनश्याम केवट ने किसी बता पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे नमामि पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। नमामि को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों ने कई बार 108 एम्बुलेंस और 112 डायल पर सूचना दी। लेकिन समय पर मदद नहीं मिलने के चलते उसकी जान चली गई।
एक साल पहले हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि परिजन उसे निजी वाहन से पहले बरगी अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना रात करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि मृतक वेल्डिंग का काम करता था और एक साल पहले ही शादी हुई थी।