होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DATIA UPCHUNAV : नहीं है वोटर आईडी कार्ड, तो इन 12 वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर डाले वोट, नहीं होगी परेशानी

DATIA UPCHUNAV : नहीं है वोटर आईडी कार्ड, तो इन 12 वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर डाले वोट, नहीं होगी परेशानी

दतिया : दतिया उपचुनाव होने में महज कुछ घंटो का समय रह गया है। ऐसे में अगर आपके पास भी वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो घबरे की जरूरत नहीं है। क्योकि निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए एक अनोखा तरीका निकाला है। जिसके जरिए आप मतदान केंद्र पर जाकर बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकते है। इसके लिए बस आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए  ...

इन 13 वैकल्पिक पहचान पत्रों से करें मतदान

दरअसल, चुनाव आयोग ने मतदान के लिए पहचान पत्र के रूप में 12 अन्य दस्तावेज व प्रमाण पत्रों को इस्तेमाल करने की स्वीकृति दी है। इनमें से किसी एक दस्तावेज का पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल कर मतदान किया जा सकता है। इनमें पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैक या पोस्ट ऑफिस की ओर से जारी फोटो युक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्मार्ट कार्ड आदि शामिल है। 

वैकल्पिक पहचान पत्र

1. आधार कार्ड

2. मनरेगा जॉब कार्ड

3. बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक

4. श्रम मंत्रालय या आयुष्मान भारत योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड

5. ड्राइविंग लाइसेंस

6. पैन कार्ड

7. राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर ( एनपीआर) के तहत जारी स्मार्ट कार्ड

8. भारतीय पासपोर्ट

9. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

10.  केंद्र/राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र

11. सांसद/विधायक/विधान पार्षद को जारी आधिकारिक पहचान पत्र

12. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी ‘यूनिक डिसएबिलिटी आईडी’ ( यूडीआईंडी ) कार्ड


संबंधित समाचार