होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DATIA NEWS : जनता को साधने कांग्रेस ने निकाली जनआशीर्वाद यात्रा, राजेंद्र भारती भी रहे मौजूद, प्रत्याशी के हित में मांगे VOTE

DATIA NEWS : जनता को साधने कांग्रेस ने निकाली जनआशीर्वाद यात्रा, राजेंद्र भारती भी रहे मौजूद, प्रत्याशी के हित में मांगे VOTE

दतिया : दतिया उपचुनाव होने में महज कुछ घंटों का समय रह गया है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी ने जनता को साधने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया है। प्रचार प्रसार के आखिरी दिन कांग्रेस ने शहर में जनआशीर्वाद यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमे पार्टी के कई दिग्गज नेता सहित राजेंद्र भारती भी मौके पर मौजूद रहे और मतदाताओं से प्रत्याशी के हित में मतदान की अपील की। 

जीतू पटवारी ने बीजेपी पर बोला हमला 

बता दें कि यह यात्रा सीता सागर तालाब से शुरू होकर पीतांबरा चौराहा, टाउन हॉल होते हुए किला चौक पहुंची, जहां विशाल आमसभा आयोजित की गई थी। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने न सिर्फ कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की। बल्कि बीजेपी पर महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और स्थानीय विकास जैसे मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला। 

जीतू पटवारी-दिग्विजय सिंह ने मांगे वोट

आमसभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, अवधेश नायक, जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ने संगठन की ताकत और एकजुटता का प्रदर्शन करने की कोशिश की।

 


 


संबंधित समाचार