भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में शहडोल कलेक्टर की नियुक्ति को लेकर संशोधन भी किया गया है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
शहडोल और छतरपुर को मिले नए कलेक्टर
नए आदेश के अनुसार, पार्थ जायसवाल को शहडोल का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं मृणाल मीणा को छतरपुर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
शीघ्र नई पदस्थापना ग्रहण करने के निर्देश
इसके अलावा दिनेश जैन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गिरीश शर्मा को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है।