होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update: ग्वालियर, भिंड, मुरैना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

MP Weather Update: ग्वालियर, भिंड, मुरैना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) और चक्रवाती सिस्टम की सक्रियता के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।

 पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी 

इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आज यानि की शुक्रवार को पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. ये जिले हैं- ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर और शिवपुरी. इन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन/वज्रपात और हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा भी लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 

15 से 17 अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम 

गौरतलब है कि 15 अक्टूबर को देश से मानसून की वापसी हो चुकी है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश से गुजर रही ट्रफ लाइन और सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

मौसम में अचानक हुए बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। क्योकि मौसम में हुए बदलाव का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। 


संबंधित समाचार