होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Semicon Summit में 1000 से ज्यादा प्रतिभागी होंगे शामिल, 23-24 अक्टूबर को इंदौर में होगा बड़ा आयोजन

MP Semicon Summit में 1000 से ज्यादा प्रतिभागी होंगे शामिल, 23-24 अक्टूबर को इंदौर में होगा बड़ा आयोजन

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में 23 और 24 अक्टूबर को मध्य प्रदेश सेमीकॉन समिट का आयोजन होने जा रहा है। जिसको लेकर तैयारियां जहां शुरू कर दी गई है। तो वही इस आयोजन में 1000 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे। जिसका आयोजन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। 

 Summit में जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ

मध्य प्रदेश को सेमीकंडक्टर उद्योग के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा यह आयोजन किया जा रहा। इस समिट में 75 से ज्यादा प्रदर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है।

पांच राउंडटेबल बैठकें आयोजित की जाएंगी

कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों को संवाद के लिए मंच मिलेगा। इसके तहत बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) बैठकें, आठ प्रमुख पैनल चर्चाएं और पांच राउंडटेबल बैठकें आयोजित की जाएंगी।

इंदौर में जुटेंगे सेमीकंडक्टर सेक्टर के दिग्गज

समिट का उद्देश्य सेमीकंडक्टर उद्योग में उपलब्ध अवसरों पर चर्चा करना, निवेशकों को आकर्षित करना और मध्य प्रदेश में तकनीकी विनिर्माण क्षेत्र के विस्तार की संभावनाओं को मजबूत करना है।

निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे सीएम

बता दें कि इस समिट में केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, नीति आयोग के सदस्य, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के सीईओ और देश की अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 23 अक्टूबर को सीएम समिट का शुभारंभ कर सेमीकंडक्टर विजन शेयर करेंगे और एक्सपो देखेंगे। प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सेमीकॉन पॉलिसी पर प्रेजेंटेशन देंगे। सीएम निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग भी करेंगे।


संबंधित समाचार