Tata Sierra SUV Gift: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप 2025 जीत के बाद जश्न लगातार जारी है। इसी कड़ी में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल ने अपना वादा निभाते हुए टीम की हर खिलाड़ी को नई Tata Sierra SUV गिफ्ट की है। यह पहली बार है जब किसी ऑटोमोबाइल कंपनी ने महिला क्रिकेट टीम को इस स्तर पर सम्मानित किया है। मुंबई में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह के दौरान सभी खिलाड़ियों को Tata Sierra SUV की चाबियां सौंपी गईं। टाटा मोटर्स ने इस पहल के जरिए महिला क्रिकेट और भारतीय खेल जगत के प्रति अपने मजबूत समर्थन का संदेश दिया।
आम ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है Tata Sierra SUV
जहां एक ओर महिला क्रिकेट टीम को यह SUV गिफ्ट की गई है, वहीं दूसरी ओर आम ग्राहक भी Tata Sierra को खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये रखी है। टाटा को उम्मीद है कि इसका आइकॉनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स इसे SUV सेगमेंट में एक अलग पहचान दिलाएंगे।
बॉक्सी लुक के साथ मॉडर्न डिजाइन
नई Tata Sierra अपने क्लासिक बॉक्सी डिजाइन से प्रेरित है, लेकिन इसमें मॉडर्न एलिमेंट्स का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। इसमें ग्लॉस ब्लैक फिनिश फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलैंप और डीआरएल, टाटा लोगो से जुड़ा Sierra बैज और ड्यूल फॉग लैम्प्स और मजबूत स्किड प्लेट SUV का लुक प्रीमियम होने के साथ-साथ दमदार भी नजर आता है।