होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : छतरपुर में महिला की निर्मम हत्या, CCTV आया सामने, 2 मिनट में किये 15-20 वार

CHHATARPUR NEWS : छतरपुर में महिला की निर्मम हत्या, CCTV आया सामने, 2 मिनट में किये 15-20 वार

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिनदहाड़े एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं महिला पर आरोपियों ने 2 मिनट में करीब 15-20 बार वार किए। साथ ही छाती पर 5 से 7 बार लाते मारी। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की अमलतास कॉलोनी 

यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की अमलतास कॉलोनी की है। जहां 26 वर्षीय ज्योति चौरसिया की बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना सुबह करीब 11 से 11.30 बजे की है। 

घटनास्थल से 100 मीटर दूर घर में बंद मिले मृतका के बच्चे 

CCTV फुटेज में साफ़ देखा जा सकते है कि महिला ने हमलावरों से बचने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा  रहा है कि घटना के दौरान महिला के दो बच्चे घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर स्थित घर में बंद मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस द्वारा बच्चों से घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ASP और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे

इधर, घटना की सूचना मिलते ही ASP आदित्य पटले, सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतीय सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। इतना ही नहीं मौके पर लगे CCTV कैमरे की भी जांच की जा रही है। ताकि दोनों संदिग्धों की पहचान जल्द से जल्द हो सके। महिला की हत्या किस वजह से की गई और हमलावरों का उसके साथ क्या संबंध था, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है।

अमलतास कॉलोनी में दूसरी वारदात

स्थानीय स्तर पर यह भी बताया जा रहा है कि अमलतास कॉलोनी में इससे पहले भी एक महिला की धारदार हथियार से हत्या की घटना सामने आ चुकी है, जिसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि वर्तमान घटना सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पूर्व की घटना के संबंध में भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

वेटर का काम करती थी मृतका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान 26 वर्षीय ज्योति चौरसिया, निवासी महाराजपुर के रूप में बताई जा रही है। महिला अमलतास कॉलोनी के EWS मकान नंबर 54 में किराए से रह रही थी और एक होटल में वेटर का काम करती थी।
 


संबंधित समाचार