होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHINDWARA NEWS : छिंदवाड़ा में सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव का हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

CHHINDWARA NEWS : छिंदवाड़ा में सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव का हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

छिंदवाड़ा। जिले के तामिया क्षेत्र के कुर्सीढाना गांव में सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव के चलते बड़ा हादसा हो गया। नवनिर्मित मकान के टैंक की सेंटिंग खोलने के दौरान दो मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। जिन्हे तुरंत अस्पताल ले जायजा गया। जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। 

सेप्टिक टैंक में गैस रिसाव से बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि सेप्टिक टैंक के भीतर गैस का रिसाव हो रहा था। जिसकी वजह से टैंक में उतरे दोनों मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए।  पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

मोहन कुमरे हादसे में मौत 

इस दुखद हादसे में मोहन कुमरे ने दम तोड़ दिया। जबकि दियालाल धुर्वे की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

 

 

 

 


संबंधित समाचार