श्योपुर ; मध्य प्रदेश के श्योपुर से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने है। जहां घर में सो रही महिला की अज्ञात व्यक्ति ने बेरहमी से गला रेतकर कर हत्या कर दी। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा और घटना को अंजाम दिया। मामला कराहल कस्बे के चार खंभा की है।
आरोपी ने गर्दन पर किये कई बार वार
जानकारी के अनुसार, द्रोपदी गुर्जर पत्नी कमल गुर्जर रात में घर में सो रही थीं। तभी अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और महिला के गर्दन पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह लगी। जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की।
महिला के पति पर भी महिला ने किया हमला
यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी ने घटना को अंजाम देने से पहले घर की लाइट भी काट दी थी। ताकि किसी को कुछ पता नहीं चल सके। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के पति पर भी हमला किया था। जो छत पर सो रहा था। आरोपी ने उस पर चाकू से वार किया। शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना मंगलवार रात की है।