होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHIND NEWS : पटवारी पर गिरी लोकायुक्त की गाज, 6 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी

BHIND NEWS : पटवारी पर गिरी लोकायुक्त की गाज, 6 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी

भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड में आज लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोर पटवारी को 6 हजार रुपय की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पटवारी ने फरयादी किसान से जमीन का सीमांकन करवाने के लिए पैसों की मांग की थी। जिसकी शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मामला भिंड जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र का है। 

जमीन के सीमांकन के एवज में मांगी घूस 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी ने जमीन के सीमांकन के एवज में  फरियादी से 8 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। लेकिन बाद में सौदा 6 हजार रुपये में तय हुआ। इसके बाद जब पटवारी हिमांशु तोमर रिश्वत की राशि लेने के लिए मालनपुर क्षेत्र स्थित कैडबरी फैक्टरी के पास पहुंचा तो लोकायुक्त ग्वालियर ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई  जारी 

मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी लोकायुक्त विनोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि गांव निवासी रामवीर सिंह चौहान से पटवारी हिमांशु तोमर ने पहले 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में दोनों के बीच 6 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। बुधवार को फरियादी जब पैसे देने के लिए पहुंचा तो लोकायुक्त ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी  पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
 


 


संबंधित समाचार