होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : उज्जैन में महिला के साथ GANGRAPE, पानी मांगने के बहाने की गई दरिंदगी, कसे दर्ज

UJJAIN NEWS : उज्जैन में महिला के साथ GANGRAPE, पानी मांगने के बहाने की गई दरिंदगी, कसे दर्ज

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन से गैंगरेप का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक विवाहित महिला के साथ 2 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ खेत में रखवाली कर रही थी। तभी कुछ बदमाश आए और इस घटना को अंजाम दिया। घटना रात करीब 2 की है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 

बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम आमला की घटना 

घटना उज्जैन जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम आमला में 18-19 जून की दरमियानी रात की है। बताया जा रहा है कि खेत में पति पत्नी रखवाली कर रहे थे। तभी कुछ लोग पानी मांगने के लिए आए और घटना को अंजाम दिया। 

3 बदमाश देर रात पानी मांगने आए 

पुलिस को बयान देते हुए महिला ने बताया कि 3 बदमाश देर रात आए और पति के साथ मारपीट की। इसके बाद सभी ने बारी बारी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और रात के अंधेरे में फरार हो गए। घटना के समय महिला का बेटा भी वहीं मौजूद था। 

आरोपियों की तलाश जारी 

फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों  के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस घटनास्थल के पास पवन चक्की क्षेत्र से हुए बिजली के तार चोरी की घटना से भी इस वारदात के तार जोड़कर देख रही है और संदिग्धों की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई है।
 


 


संबंधित समाचार