होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : नीट छात्रा की मौत पर उमंग सिंघार ने जताया दुख, 1 लाख की दी आर्थिक सहायता, परीक्षा प्रणाली पर जाहिर की चिंता

BHOPAL NEWS : नीट छात्रा की मौत पर उमंग सिंघार ने जताया दुख, 1 लाख की दी आर्थिक सहायता, परीक्षा प्रणाली पर जाहिर की चिंता

इंदौर : इंदौर में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की गुरुवार को तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। छात्रा की मौत को लेकर परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छात्रा की मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही उमंग ने परीक्षा प्रणाली पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार पर हमला बोला है। 

छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ा है

उमंग ने कहा कि हाल के दिनों में जिस तरह से परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियां, पेपर लीक और छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ा है, उसने देश के लाखों युवाओं को चिंता और असुरक्षा के माहौल में धकेल दिया है। सिंघार के मुताबिक, यह स्थिति हम सभी के लिए बेहद गंभीर और आत्ममंथन का विषय है।

गुरुवार रात छात्रा तीसरी मंजिल से गिरी

बताया जा रहा है कि नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा पेपर रद्द होने की वजह से तनाव में थी। बीते गुरुवार रात छात्रा अपनी बहन से मोबाइल पर बात करते हुए सीढ़ियों की तरफ गई और तीसरी मंजिल से गिर गई हालांकि मौके पर मौजूद लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। 

धार की रहने वाली थी अवंतिका

अवंतिका मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी और इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. उसकी बड़ी बहन डॉक्टर हैं और पीजी मेडिकल की तैयारी कर रही हैं।


संबंधित समाचार