होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Khurai Murder: खुरई में महिला डांसर के मर्डर का खुलासा!, आरोपी साथी गिरफ्तार

Khurai Murder: खुरई में महिला डांसर के मर्डर का खुलासा!, आरोपी साथी गिरफ्तार

Khurai Murder: सागर जिले के खुरई देहात थाना इलाके के नागटोरिया में बीते अप्रैल महीने में हुई सनसनीखेज महिला हत्याकांड का पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन ने पूरी तरह से पर्दाफाश कर दिया है। मृतका के साथ ही स्टेज प्रोग्राम में काम करने वाले एक सगे साथी ने ही विवाद के बाद इस खूनी वारदात को अंजाम दिया था। रूह कंपा देने वाली बात यह है कि आरोपी ने हत्या के बाद साक्ष्यों को मिटाने के लिए शव को घर के अंदर ही डबल बेड के बॉक्स पलंग में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगाकर रफूचक्कर हो गया था।

कार्यक्रम के नाम पर निकली थी ममता

खुरई के सहोदा राय वार्ड की रहने वाली 45 वर्षीय ममता अहिरवार नाचने-गाने के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थी। वह 5 अप्रैल को किसी प्रोग्राम का बोलकर घर से निकली, जिसके बाद से उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा था। 11 अप्रैल को परेशान होकर उसके बेटे और बेटी ने देवास-खुरई पुलिस के पास जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

ताला तोड़ते ही उड़े होश

लापता होने के कुछ दिनों बाद जब परिजन नागटोरिया स्थित मकान पर पहुंचे, तो वहां बाहर से बड़ा ताला लटका हुआ था। घर के आसपास से दुर्गंध आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में जब ताला तोड़ा और अंदर रखे डबल बेड को खोला गया, तो उसमें से ममता का सड़ चुका शव बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

अवैध संबंधों का खूनी खेल

पुलिस की जांच के मुताबिक, आरोपी सुरेंद्र के नजदीकी संबंध न सिर्फ ममता से थे, बल्कि मृतका की जवान बेटी से भी उसके अवैध संबंध बन गए थे। जब इस अनैतिक संबंध की भनक ममता को लगी, तो उसने इसका विरोध किया। घटना वाले दिन दोनों ने पहले एक साथ बैठकर शराब पार्टी की। इसी दौरान जब ममता ने बेटी के साथ संबंधों का मुद्दा उठाया, तो विवाद हो गया। गुस्से में आकर सुरेंद्र ने ममता का गला घोंट दिया और शव को ठिकाने लगाने के लिए पलंग के बॉक्स में बंद कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार 

खुरई देहात थाना पुलिस ने इस अंधे कत्ल के मुख्य आरोपी सुरेंद्र अहिरवार को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कोर्ट में चालान पेश करने के लिए मामले के अन्य पहलुओं को खंगाल रही है।


संबंधित समाचार