होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

indore news : महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान, डीआरपी लाइन में दे रही थी सेवाएं, लिव-इन पार्टनर ने दी जानकारी

indore news : महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान, डीआरपी लाइन में दे रही थी सेवाएं, लिव-इन पार्टनर ने दी जानकारी

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। कांस्टेबल डीआरपी लाइन में सेवाएं दे रही थी, जिन्होंने बीती शाम यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की जानकारी लिव-इन पार्टनर ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में आगे की जांच शुरू की। 

एरोड्रम थाना क्षेत्र के शुभम नगर की घटना

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक घटना शुभम नगर की है। यहां रहने वाली प्रिया यादव (28) ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। लिव-इन पार्टनर कवींद्र यादव  जो की ट्रैफिक थाने में पदस्थ है उसने बताया कि वो खाना खाकर शाम को घूमने के लिए बाहर निकला था। जब वो घर लौटा तो प्रिय फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। कवींद्र ने यह भी बताया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। हालांकि इसी बात को लेकर उनके बीच मे किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। 

पति की मौत के बाद मिली थी अनुकंपा नियुक्ति 

प्रारंभिक जांच और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रिया यादव को अपने पति अमित कुमार के निधन के बाद पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद से ही वह काफी गहरे सदमे और तनाव में थीं। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस फिलहाल मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
प्रिया यादव मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली थी। 

 


संबंधित समाचार