होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS ; बंद घर में महिला की मिली संदिग्ध परिस्थिति में लाश, बेटे ने किया चौकाने वाला खुलासा, जांच में जुटी पुलिस

JABALPUR NEWS ; बंद घर में महिला की मिली संदिग्ध परिस्थिति में लाश, बेटे ने किया चौकाने वाला खुलासा, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में उस वक्त हड़कप मच गया जब एक महिला की बंद घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। महिला मूल रूप से मदन महल क्षेत्र के अमानपुर की रहने वाली थी। जिसकी मौत की जानकारी परिजनों को तब लगी जब घर के अंदर से बदबू आने लगी। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पति अचानक हुआ गायब 

घटना जबलपुर शहर के न्यू कंचनपुर इलाके की है। जहां पुलिस को बंद घर के अंदर से 35 वर्षीय नेहा सिंह की लाश सड़ी गली हालत में पंखे से लटकी मिली। पुलिस के अनुमान शव 2 -3 दिन पुराना है। इतना ही नहीं महिला का पति भी मौके से फरार है। जैसी वजह से मामला और भी रहस्यमय हो गया है। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर फरार पति की तलाश शुरू कर दी है। 

बच्चे ने किया चौकाने वाला खुलासा 

बताया जा रहा है कि नेहा ने अपने पहले पति की मौत के बाद करीब 2 साल पहले मयंक सिंह से शादी की थी। नेहा का एक 8 साल का बच्चा भी है। जो नेहा और मयंक के साथ जबलपुर शहर के न्यू कंचनपुर इलाके में किराए के मकान में साथ रहता था। इधर, मां की मौत से दुखी बच्चे ने बताया कि उसके पिता पिछले दो दिनों से उसे अपनी मां से मिलने नहीं दे रहे थे और कह रहे थे कि मां कहीं बाहर गई हुई है। बच्चे के इस बयान ने मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है। 

मौत का कारण स्पष्ट नहीं 

बच्चे के बयान के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि पति मयंक सिंह को आखिरी बार शोभापुर रेलवे लाइन की ओर जाते हुए देखा गया था। पुलिस को शोभापुर रेलवे फाटक के पास लावारिस हालत में बाइक भी मिली है। जिसे पुलिस ने जब्त कर फरार मयंक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 


संबंधित समाचार