होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Jashpur Rape: जशपुर में आम तोड़ने के बहाने नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म 

Jashpur Rape: जशपुर में आम तोड़ने के बहाने नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म 

अजय सूर्यवंशी, जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 13 साल की नाबालिक बच्ची को आम तोड़ने का झांसा देकर दो युवकों ने जंगल ले जाकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।पीड़िता के परिजनों के शिकायत पर एक आरोपी और एक आपचारी बालक को हिरासत में पूछताछ उपरांत आरोपी विपुल यादव को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वही आपचारी बालक को बाल सम्प्रेषण गृह भेज दिया गया है।

आम तोड़ने के बहाने दुष्कर्म

प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जून दोपहर करीब 1 बजे आरोपी बिदुल यादव औऱ उसका नाबालिक साथी पीड़िता को आम तोड़ने के बहाने अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि दोनों बदमाशों ने पीड़िता नाबालिक बच्ची के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को वापस उसके घर के पास छोड़कर चले गए।

दो आरोपी गिरफ्तार

घटना से सदमे में आई बच्ची ने घर पहुंचकर पूरी आपबीती बताई जिसके बाद परिजनों ने दोनो बदमाशों के खिलाफ पंडरापाठ चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराया। परिजनों के शिकायत पर दोनो बदमाशों के खिलाफ एक्ट्रोसिटी एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपो बिदुल यादव उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वही आपचारी बालक को बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया है।


संबंधित समाचार