अंबिकापुर: सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र के कई गांवों में पीलिया का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। इस बीमारी से जहां अभी तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वही कई लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। मौतों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में जहां हड़कप मच गया है। तो वही कारणों का पता लगाने के लिए मरीजों के ब्लड सैंपल और पानी की जांच की जा रही है।
10 दिन में 5 लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि मैनपाट क्षेत्र के नर्मदापुर, कुनिया, सपनादर, बरिमा और बैगहवा गांवों में अचानक से पीलिया के दस्तक देने के बाद लोगों के बीमार होने का सिलसिला शुरू हो गया। इतना ही नहीं पुछले 10 दिन में 5 लोगों की भी मौत हो चुकी है। जबकि कई ग्रामीणों का अब भी अस्पताल में इलाज जारी है। जिसमे बड़े से लेकर बच्चे सभी शामिल है।
लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण जारी
लगातार स्थिति को गड़बड़ता देख स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें गांव-गांव पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों ने ग्रामीणों से साफ और उबला हुआ पानी पीने, खाने-पीने की चीजों को स्वच्छ रखने तथा किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने की अपील की है. इसके साथ ही लोगों को सफाई बनाए रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
कई मरीजों का इलाज अंबिकापुर - रायपुर में जारी
हालांकि मामले पर बयान जारी करते हुए CMHO ने फिलहाल दो मौतों की पुष्टि की है और अन्य मामलों की जानकारी एकत्र कर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। Mainpat Jaundice Outbreak ने ग्रामीण इलाकों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। कई मरीजों का इलाज अंबिकापुर और रायपुर के अस्पतालों में चल रहा है, जहां उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।