होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shivpuri news : सड़क पर दौड़ा खूनी डंपर, 3 को सुलाई मौत की नींद, 1 की हालत गंभीर

Shivpuri news : सड़क पर दौड़ा खूनी डंपर, 3 को सुलाई मौत की नींद, 1 की हालत गंभीर

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती  करवाया गया। हादसा जिले के करैरा थाना क्षेत्र में हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को गिरफ्तार किया। 

हादसा रात 8  बजे के करीब हुआ 

हादसा शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे करैरा-भितरवार मार्ग पर ग्राम हाजीनगर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि 4 दोस्त सड़क किनारे खड़े हुए थे। इसी दौरान रफ्तार से आ रहे डंपर ने सभी को टक्कट मार दी। जिसकी वजह से मौके पर 3 की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। 

हादसे में इनकी गई जान 

पुलिस ने मृतकों की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी 32 वर्षीय महेश जाटव, 28 वर्षीय रामकिशन लोधी और 35 वर्षीय दीपक शर्मा के रूप में की है। वहीं करैरा निवासी 40 वर्षीय सुरेश पाल हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया.

डंपर अचानक हुआ अनियंत्रित 

इधर, हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हाजीनगर स्थित सतना ढाबा के सामने कुछ लोग खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान करैरा की ओर से आ रहा एक खाली डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया। जिसकी वजह से 3 की मौके पर मौत हो गई और एक घायल हो गया। 

आरोपी गिरफ्तार 

हालांकि हादसे के बाद आरोपी चालक भागने के फ़िराक में था। लेकिन पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर डंपर को जब्त कर लिया। दुर्घटना में 3 युवकों की अचानक हुई मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 


संबंधित समाचार