होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DATIA NEWS : दतिया में पत्नी ने पति की हत्या, डंडे से पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

DATIA NEWS : दतिया में पत्नी ने पति की हत्या, डंडे से पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया में एक पत्नी ने पति की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना रविवार शाम करीब 5:30 बजे की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की। घटना दतिया के भांडेर थाना क्षेत्र के खिरिया साहब गांव की है। 

मृतक जशवंत दोहरे पेशे से मजदूर था

बताया जा रहा है कि मृतक जशवंत दोहरे पेशे से मजदूर था और रविवार शाम मजदूरी करके घर लौटा था। तभी पति और पत्नी के बीच 400 रुपए को लेकर विवाद हो गया। धीरे धीरे कर विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोश में आकर पत्नी रूपा ने पति पर डंडे से हमला कर दिया। जिसकी वजह से पति की मौके पर मौत हो गई। 

पत्नी पुलिस की हिरासत में

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद भांडेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू की। 

जशवंत और रूपा की शादी 13 साल पहले हुई थी

बताया जा रहा है कि जशवंत और रूपा की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। दोनों का 8 साल का एक बेटा है। जशवंत परिवार में बड़ा भाई था। उसका छोटा भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। मृतक के माता-पिता गांव में ही छोटे बेटे के साथ अलग रहते हैं। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए हुए थे और घर पर पति-पत्नी अकेले थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 
 


संबंधित समाचार