होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

WEATHER UPDATE : MP में भारी बारिश का दौर जारी, 21 जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, जाने आपके शहर का हाल

WEATHER UPDATE : MP में भारी बारिश का दौर जारी, 21 जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, जाने आपके शहर का हाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से तेज बारिश का दौर जारी है। तो वही रविवार सुबह से हो रही बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतर जगहों में नदी नाले उफान पर है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने आज उज्जैन, खंडवा, आगर-मालवा, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर और सिवनी में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. तो वही राजगढ़, देवास, विदिशा, हरदा और सीहोर में अति तीव्र वर्षा की चेतावनी जारी की गई है.

आने वाले दिनों में बारिश पकड़ेगी रफ्तार

मानसूनी ट्रफ और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (लो-प्रेशर सिस्टम) के कारण आने वाले दिनों में बारिश का एक नया और तेज दौर शुरू होने की पूरी संभावना है।

आज भोपाल के सभी स्कूलों में अवकाश

इसके साथ ही बारिश को देखते हुए आज प्रशासन ने भोपाल के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया। तो वही संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के पांच गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
 

 

 


 


संबंधित समाचार