होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News: 1 अप्रैल से MP में होगी गेहू खरीदी, 40 रूपए अतिरिक्त बोनस देगी सरकार, तैयारी शुरू

MP News: 1 अप्रैल से MP में होगी गेहू खरीदी, 40 रूपए अतिरिक्त बोनस देगी सरकार, तैयारी शुरू

भोपाल : मध्यप्रदेश में गेहू खरीदी 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहे है। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारी जहां शुरू कर दी है। तो वही इस बार किसानों को सरकार 40 रूपए अतिरिक्त बोनस देगी। जिसके चलते इस बार किसानों को 2625 प्रति क्विंटल राशि का भुगतान किया जायेगा। तो वही समर्थन मूल्य की राशि 2585  रूपए तय की गई है। 

1 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन में होगी गेहूं खरीदी

मध्य प्रदेश के पहले चार संभाग भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन में गेहूं खरीदी 1 अप्रैल से शुरू होगी। इसके बाद  7 अप्रैल से सागर, शहडोल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और रीवा में गेहू खरीदी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। खरीदी पर दवाब न बढ़े इसके लिए सरकार ने अलग अलग दिनों में गेहू खरीदी करने का फैसला लिया है। 

किसानों की सुविधा का रखा गया ख्याल

इतना ही नहीं खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की तकलीफ न हो इसके लिए सभी जगहों पर सरकार ने ठंडे पेयजल, पंखों, छाया तथा आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। 

19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने करवाया पंजीयन

मध्य प्रदेश में 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए इस बार 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने पंजीयन करवाया है। इतना ही नहीं इस बार गेहू खरीदी की प्रक्रिया छुट्टी के दिन भी जारी रहेगी। जिसके लिए  सुबह 8 से रात 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। 

 


संबंधित समाचार