होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dabra News : TET परीक्षा को लेकर शिक्षकों ने विधायक सुरेश राजे को सौंपा ज्ञापन

Dabra News : TET परीक्षा को लेकर शिक्षकों ने विधायक सुरेश राजे को सौंपा ज्ञापन

राजेश सोनी, डबरा : मध्य प्रदेश शासन द्वारा शासकीय शिक्षकों को TET परीक्षा कराई जाने को लेकर शिक्षक अब इस आदेश का विरोध करते नजर आ रहे हैं ।

आपको बता दे की मध्य प्रदेश शासन  द्वारा एक आदेश जारी किया गया है जिसमें सभी शासकीय शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है , जिसे लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ डबरा ने इस आदेश का विरोध किया है और TET परीक्षा न कराई जाने को लेकर विधायक सुरेश राजे को ज्ञापन सोपा है।

शिक्षकों का कहना है कि हमारी नियुक्तियां हुई थी तब सभी मापदंडों को पूरा किया गया था और जो भी प्रक्रिया थी उन्हीं के आधार पर नियुक्ति की गई थी लेकिन अब जो विभागीय परीक्षा TET उत्तीर्ण करने का आदेश आया है वह गलत है हम मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करते हैं कि जिस प्रकार अन्य राज्यों में इसे विचाराधीन  लिया गया है वैसे ही मध्य प्रदेश में भी इसे लागू न किया जाए।


संबंधित समाचार