होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Anuppur News : तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, हादसे में 2 की मौत, 2 घायल

Anuppur News : तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, हादसे में 2 की मौत, 2 घायल

अनूपपुर : मध्य प्रदेश के अनूपपुर में गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा कोतमा नेशनल हाईवे पर प्रजापति पेट्रोल पंप के पास हुआ। जिनकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की। 

हादसा शाम 8 बजे के आस पास की 

हादसा शाम 8 बजे के आस पास है। जब एक तेज रफ़्तार कार शहडोल से मनेंद्रगढ़ की ओर जा रही थी। तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि कार में सवार 4 में से दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद  जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया। 

हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर पहले जाम खुलवाया। फिर घायलों और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में आगे की जांच शुरू की। पुलिस के प्राथमिक जांच के अनुसार हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

हादसे में इनकी गई जान 

इस हादसे में कार चालक दुलारे शर्मा (45) निवासी राजनगर एवं गीता पनिका (44) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हरिशंकर चतुर्वेदी (62) एवं मीना देवांगन (34) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। 


संबंधित समाचार