होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG Transfer News: प्रदेश में न्यायिक अधिकारियों का तबादला, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश...

CG Transfer News: प्रदेश में न्यायिक अधिकारियों का तबादला, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक हलचल देखने को मिली है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अनुशंसा पर रजिस्ट्रार जनरल द्वारा प्रदेश के कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीशों से लेकर सिविल जजों तक कई अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर पर तबादले

जारी आदेश के अनुसार जांजगीर-चांपा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत को अंबिकापुर (सरगुजा) भेजा गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार न्यायिक खिलावन राम रिगरी को कोंडागांव का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। जांजगीर के परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश संघरतन भटपहरी का तबादला कबीरधाम (कवर्धा) किया गया है। कोरबा के विशेष न्यायाधीश (SC/ST) जयदीप गर्ग को जांजगीर-चांपा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

अन्य प्रमुख प्रशासनिक बदलाव

सुमित कपूर को एडिशनल रजिस्ट्रार न्यायिक से रजिस्ट्रार (न्यायिक स्थापना) बनाया गया है। अमित कुमार कोहली (जगदलपुर) को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर में एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया। दिग्विजय सिंह (रायपुर) को भी न्यायिक अकादमी में एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है। उमेश कुमार उपाध्याय को एडिशनल रजिस्ट्रार न्यायिक, हाईकोर्ट में पदस्थ किया गया। लीलाधर सारथी (कवर्धा) को विशेष न्यायाधीश (SC/ST), कोरबा भेजा गया है।

सिविल जजों के तबादले की सूची

प्रदेश में बड़ी संख्या में सिविल जजों के भी तबादले किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—
अंकिता अग्रवाल (भाटापारा) - महासमुंद
दिव्या गोयल (सक्ती) - जशपुर
शैलेश कुमार वशिष्ठ (बलरामपुर) - दुर्ग
हरषी अग्रवाल (राजनांदगांव) - जगदलपुर
मीनू नंद (धमतरी) - दंतेवाड़ा
काम्या (घरघोड़ा) - बलौदाबाजार
सिद्धार्थ आनंद सोनी (कटघोरा) - नावागढ़ (जांजगीर)
तन्मय ब्रह्म (महासमुंद) - बिलासपुर
श्वेता ठाकुर (बचेली) - रायपुर
विनय कुमार साहू (सरायपाली) - धमतरी
प्रेरणा वर्मा (बिलाईगढ़) - कटघोरा
पारुल साय (अंबिकापुर)  - महासमुंद
मिनी ठाकुर (रायपुर)  - घरघोड़ा
रिद्धि बुरड़ (रायपुर)  - भाटापारा
ओम चौहान (रायपुर)  -  बैकुंठपुर
सिद्धार्थ देवांगन (रायपुर)  - बिलाईगढ़
अंकिता देवदास (रायपुर) - सक्ती
माला यादव (बलौदाबाजार) - बेमेतरा
प्रगति गुर्दे (रायपुर) - महासमुंद
सीमा लकड़ा (कोंडागांव) - रायपुर

इस बड़े पैमाने पर किए गए तबादले को न्यायिक व्यवस्था में प्रशासनिक संतुलन और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापन के बाद विभिन्न जिलों में न्यायिक कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकता है।


संबंधित समाचार