होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भैरूंदा हत्याकांड : पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमी ने रची थी खौफनाक साजिश

भैरूंदा हत्याकांड : पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमी ने रची थी खौफनाक साजिश

मुकेश प्रजापति, भैरूंदा : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भेरूंदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अज्ञात युवती के रूप में मिला शव अब एक बड़ी हत्या की गुत्थी में बदल चुका है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चिन्हित किया है। थाना भैरुन्दा क्षेत्र के ग्राम नंदगांव के पास अंबर नदी के पुल के नीचे 25 फरवरी 2026 को एक अज्ञात युवती का शव मिला था। 

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। पहचान न होने पर 27 फरवरी को शव को विधिवत दफना दिया गया।

घटना का खुलासा 

पुलिस जांच में सामने आया कि राजीना बेगम हैदराबाद में एक निजी कंपनी में पैकिंग का काम करती थी और वहीं पर आरोपी नीतेश यादव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस बीच आरोपी की शादी कहीं और तय हो गई और 13 फरवरी 2026 को उसकी सगाई भी हो गई। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। 

शादी से बचने के लिए रची साजिश 

आरोपी राजीना को हैदराबाद से अपने गांव आरी थाना माखननगर, जिला नर्मदापुरम (म.प्र.) लेकर आया और 25 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने भाई सचिन के साथ मिलकर शव को बाइक से ले जाकर भैरुन्दा क्षेत्र में अंबर नदी के पुल से नीचे फेंक दिया। प्राथमिक घटनास्थल थाना माखननगर होने के कारण पुलिस ने जीरो पर एफआईआर दर्ज कर डायरी संबंधित थाने को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दी है।


संबंधित समाचार